घायलों को समुचित इलाज व भुगतान का करें समुचित प्रबंध- डीएम 

घायलों को समुचित इलाज व भुगतान का करें समुचित प्रबंध- डीएम

जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग यातायात को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत चिन्हित स्थायी होर्डिग्स एरिया का सम्यक रूप से निरीक्षण कर अवगत कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने परिवहन विभाग एवं एआरएम रोड वेज को निर्देशित किया कि जीरो रोड पर अवैध बसे एवं अन्य वाहन खड़े रहते हैं, जिससे कि जाम की स्थिति बनी रहती है, जिस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जाम से निजात दिलाये।

उन्होंने एआरएम रोडवेज अपनी बसों का एक रूट चार्ट तैयार कर रूट चार्ट के सापेक्ष नियमित रूप से बसों का संचालन किया जाय। यदि परिवहन चालक अथवा परिचालक निर्धारित रूट के विपरीत बसों का संचालन करें तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति पी0के राय सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष, रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।