जिला उद्योग बन्धु की बैठक 24 जुलाई को
बहराइच । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बहराइच ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को अपरान्ह 12ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु समिति एवं एम.ओ.यू. से सम्बन्धित निवेशकों तथा केला के सी.एफ.सी. हेतु केला के स्टेक होल्डर्स की बैठक आहूत की गई है। उपायुक्त उद्योग ने जिले के उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों, निवेशकों एवं केला के स्टेक होल्डर्स से अपेक्षा की है कि बैठक में समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से समिति को अवगत करायें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः