ब्लॉक अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने वृद्धा आश्रम मणिपर्वत में मनाया जन्मदिवस, बुजुर्गों को भोजन व फल कराकर लिया आशीर्वाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।विकास खंड पूरा ब्लॉक के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने अपना जन्मदिन अत्यंत आत्मीय और अनूठे अंदाज में मनाया। इस विशेष अवसर पर वह मणिपर्वत स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रह रहे सभी वृद्ध जनों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। शिवेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृद्धजनों को आदरपूर्वक भोजन कराया, साथ ही फल, मिष्ठान और दक्षिणा भेंट की। बुजुर्गों ने भी स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा वृद्धा आश्रम का माहौल काफी भावुक और आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम के अंत में वृद्ध आश्रम के कर्मचारियों और अन्य गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रद्युम्न मिश्रा, माधुरी मौर्य, रीमा देवी, परमात्मा, आदिलोग सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक उपस्थित रहे।