नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर्स कावंड़ मेले में जिला प्रशासन के देख रेख में व्यवस्थागत योगदान देंगे
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। कावंड़ मेले के दौरान जिला प्रशासन के साथ विगत वर्षों की भाँति नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती की रहेगी सक्रिय सहभागिता, मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण के साथ साथ सेवा कार्य करेंगे नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के वालंटियर्स और पदाधिकारीगण, यह जानकारी देते हुए प्रभारी सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती/ उप जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव ने कहा कि हमारे वालंटियर्स भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और भदेश्वरनाथ मंदिर बस्ती शहर को जोड़ने वाले कावंड़ यात्रा मार्ग पर जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना के नेतृत्व में, सेक्टर वार्डेन गण के देख रेख में श्रावण मास/ कांवड़ यात्रा के दौरान सक्रिय रहते हुए अपना योगदान देंगे, सेक्टर वार्डेन क्लेट्रेट प्रखण्ड डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान सेक्टर वार्डेन जी. रहमान, सेक्टर वार्डेन अब्दुल हलीम, सेक्टर वार्डेन देव नारायण पाठक, सेक्टर वार्डेन गौतम बबिता, सेक्टर वार्डेन मंगल दुबे, सेक्टर वार्डेन काजी फरजान, सेक्टर वार्डेन शोएब रहमान, सेक्टर वार्डेन गुलाम मुस्तफा, डॉ वीके वर्मा, प्रताप शंकर पाण्डेय, आदर्श मिश्रा, मंगलेश, विजय, दीपक सत्यम पाण्डेय, राजीव शरण चौधरी, अमरचंद वर्मा, बीपी आनंद, रोहित लाल यादव, नंदकिशोर चौधरी आदि की सहभागिता रहेगी।