खो खो एवं दौड़ प्रतियोगिता हेतु एश्वर्य राज सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

बस्ती एमेच्योर खो खो संघ,बस्ती,उ.प्र. की एक आवश्यक बैठक दिनांक 15 अगस्त 2026 को बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप, बस्ती के सौजन्य से श्री देशराज इण्टर कालेज,वाल्टरगंज,बस्ती पर आयोजित जनपदीय महिला एवं पुरुष वर्ग की खो खो एवं दौड़ प्रतियोगिता हेतु भिटिया चौराहा,वाल्टरगंज में एश्वर्य राज सिंह,राजा बस्ती जी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।बैठक का संचालन पुनीत ओझा,सचिव थ्रो-बाल संघ, संतकबीर नगर के द्वारा किया गया।एमेच्योर खो खो संघ,बस्ती के सचिव संतोष कुमार जायसवाल जी ने बैठक में बताया कि इस प्रतियोगिता में बस्ती जनपद की 10 महिला एवं 10 पुरुष की सर्वश्रेष्ट खो खो टीम भाग लेगी और प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आनें वाली टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा।राजा बस्ती एश्वर्य सिंह जी नें प्रतियोगिता को सर्वश्रेष्ट बनानें के लिए अपना पूर्ण सहयोग देते हुए कहा कि जल्द ही एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बस्ती जनपद में करायी जाए जो कि उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ट प्रतियोगिता हो।एमेच्योर खो खो संघ के महामंत्री रमाकांत शुक्ल एवं संगठन मंत्री अखिलेश यादव नें जनपद बस्ती में एक खो खो एकेडमी जल्द खोलनें का निवेदन राजा बस्ती से किया जो कि राजा बस्ती जी नें स्वीकार किया।बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप, वाल्टरगंज, बस्ती के संस्थापक चन्द्रभूषण सिंह कलहंस नें बैठक में कहा कि 15 अगस्त 2026 को होनें वाली प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की 1600 एवं 100 मीटर दौड़ की भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा और विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मिश्र,राष्ट्रीय लोक दल के मण्डल बस्ती के अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, एमेच्योर खो खो संघ, बस्ती के उपाध्यक्ष अरूण भारती,सुरजीत निषाद,संदीप श्रीवास्तव,अनुज पाण्डेय (सन्नी),कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव (एडवोकेट), एवं श्याम चन्द चौधरी,धनुष धारी सिंह, रिंकू चौरसिया,पूर्व छात्र नेता राय अंकुरम श्रीवास्तव,बसन्त चौधरी,गुलाब चन्द्र चौधरी,गोपाल पासवान, रहमान खान, अशोक राजभर,मनीष यादव, आर्दश चौधरी,सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।