नीट 2026 में श्रीराम पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पांच छात्रों ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक

नीट 2026 में श्रीराम पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पांच छात्रों ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट ) 2026 का परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया। परिणाम में श्रीराम पब्लिक स्कूल बस्ती के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा अंशिका मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 1647 प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वही सार्थक पटेल ने 7617, शिवम चौधरी ने 17420, शिवेन्द्र वर्मा ने 25834, वैभवी पाल ने 13000, सुधांशु मौर्या ने 25978 एवं पायल चौधरी ने 29003 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का यह परिणाम है। इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेश चौधरी, प्रधानाचार्य कुमार अभिनव एवं प्रबंधक दयाराम चौधरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।