बस्ती की बहनों का पूजन कर मनीष मिश्रा ने नारीशक्ति को किया नमन..
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। श्री शतचंडी महायज्ञ के चतुर्थ दिवस आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष मिश्रा ने बस्ती से पहुंचीं महिलाओं एवं बहनों का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सनातन परंपरा के अनुसार एक अग्रज बहन को प्रतीक स्वरूप मानते हुए बस्ती की सभी बहनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मनीष मिश्रा ने कुमकुम, अक्षत और आलता अर्पित कर बहनों के चरण स्पर्श किए तथा कहा कि उनके लिए बस्ती की प्रत्येक बहन माँ भगवती का स्वरूप है। उन्होंने इसे नारीशक्ति के प्रति अपनी आस्था, सम्मान और कृतज्ञता का विनम्र प्रयास बताया।
उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना करते हुए कहा कि बस्ती की सभी बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगल का वास बना रहे तथा उन पर सदैव देवी की कृपा बनी रहे।
इस अवसर पर बड़ा पलटनपुर (बस्ती) से आईं संतोषी चौधरी अपने हाथों से बनाया हुआ भोजन लेकर पहुंचीं। इस आत्मीय भेंट से भावुक हुए मनीष मिश्रा ने कहा कि यह केवल भोजन नहीं, बल्कि बस्ती के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बस्ती की बहनों का प्रेम, सम्मान और विश्वास ही उनके प्रत्येक सामाजिक संकल्प की सबसे बड़ी शक्ति है तथा वह जीवनभर इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।
धार्मिक वातावरण में संपन्न यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और नारी सम्मान का प्रेरणादायक संदेश देने वाला रहा।