फखरपुर में आयोजित हुई पर्यावरण, जल संरक्षण नशा उन्मूलन चौपाल
बहराइच 15 जुलाई। महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में रामलीला मैदान फखरपुर परिसर स्थित हेमराज बाबा आश्रम में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी पंडित छोटे लाल शुक्ला की अध्यक्षता में पर्यावरण, जल संरक्षण नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रगतिशील कृषक, शिक्षक, अधिवक्ता, पर्यावरणविद, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में छात्र भी उपस्थित रहे।
महामना मालवीय मिशन, गायत्री परिवार, संघ परिवार व प्रगतिशील कृषक तथा पर्यावरणविदो की ओर से आयोजित जल एवं पर्यावरण संरक्षण नशा उन्मुलन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है। अवैध नशा कारोबार क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी अंकुश के लिए समाज के सभी लोगो को नशा उन्मुलन अभियान में बढ़ चढ़ कर सहभाग करना चाहिए तभी अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि हम सब लोग अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करे तथा उनका संरक्षण भी करे ताकि पर्यावरण मानवानुकूल बना रह सके।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि खेती किसानी में ज्यादा उर्वरक व रासायनिक दवाइयों के उपयोग से धरती बांझ हो रही है तथा उत्पादित अन्न व सब्जी जहरीली होती जा रही है जिसके उपयोग से हम सब गंभीर बीमारियों के चपेट में आकर अपना स्वास्थ्य एवं धन बर्बाद कर रहे हैं। उपस्थित लोगों का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक व गौवंश आधारित कृषि उत्पाद बढ़ाकर हम स्वस्थ एवं निरोगी रह सकते हैं। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि सामाजिक व धार्मिक संगठनों से समनवय बनाकर समूचे तराई इलाके में पर्यावरण जल संरक्षण को मानवानुकूल बनाये रखने के लिए पंचवटी व हरिशंकरी प्राजित के वृक्षों का रोपण कर उन्हें संरक्षित करने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है तथा जगह जगह नशा उन्मुलन चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच से सम्बद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रियंका सिंह ने लोगो से अपने अपने घरों में पोषण वाटिका स्थापित कर विष मुक्त सब्जी व दुग्ध उत्पादन करने की सलाह दी तथा किसान सारथी ऐप से जुड़कर कृषि आधारित जमीन की सतत जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने लोगो से अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पेड़ो के संरक्षण का आवाहन किया तथा नशा से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में लोगो को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद जिला महामंत्री आलोक शुक्ला एडवोकेट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी अनिल शुक्ला एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षाविद एस.के. चौधरी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नीरज शुक्ला, संजीव शुक्ला, दिनेश शुक्ला बहराइची, मुन्ना, वनकर्मी जुबेर अहमद, दिनेश शुक्ला, लल्लू महाराज, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, वरुण शुक्ला, सौरभ अवस्थी आदि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच के सौजन्य से उपस्थित लोगों को पंचवटी व हरिशंकरी फलदार वृक्ष का वितरण कर पर्यावरण, जल संरक्षण व नशा उन्मुलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया तथा रामलीला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः