विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

 

बहराइच 15 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच में मुख्य अतिथि मा. विधान परिषद सदस्य डा. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर नोडल प्रधानाचार्य स्मृति शर्मा एवं जिलासेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा प्रशिक्षार्थियों की अभिरुचि एवं कौशल प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया गया और प्रशिक्षार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिये संस्थान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। मेले में कौशल प्रदर्शनी, रोजगार मेले में सेवायोजित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पर वितरण, सेवायोजित युवाओं को कौशल यूथ आईकान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा गया कि इस प्रकार के कार्यकम होने से प्रशिक्षार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है और भविष्य में अपने कौशल से वह रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी सहायक होगें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदया द्वारा 10 प्रशिक्षार्थियों को कौशल यूथ आईकान सम्मान का प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। शिशिक्षु योजना के 03 प्रशिक्षार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि महोदया द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नोडल प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि महोदया को संस्थान में पधारने और प्रशिक्षार्थियो के उत्साह वर्धन के दिये कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः