रोटरी क्लब बहराइच की नई सत्र की पहली वेलकम मीटिंग संपन्न ,सेवा और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुआ नया सत्र

रोटरी क्लब बहराइच की नई सत्र की पहली वेलकम मीटिंग संपन्न ,सेवा और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुआ नया सत्र*

*बहराइच। लेज़र रिसॉर्ट में शनिवार की रात्रि क्लब की मीटिंग आहूत की गई,राष्ट्रीय गान के साथ रोटरी क्लब नए सत्र 2026-27 की पहली \”वेलकम मीटिंग\” अध्यक्ष रोटे० दिनेश प्रताप सिंह एवं सचिव रोटे० रमेश्वर नाथ रस्तोगी की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

*बहराइच। लेज़र रिसॉर्ट में शनिवार की रात्रि क्लब की मीटिंग आहूत की गई,राष्ट्रीय गान के साथ रोटरी क्लब नए सत्र 2026-27 की पहली “वेलकम मीटिंग” अध्यक्ष रोटे० दिनेश प्रताप सिंह एवं सचिव रोटे० रमेश्वर नाथ रस्तोगी की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष रोटे० कैलाश नाथ जालान, वरिष्ठ रोटेरियन रोटे० विनोद टेकड़ीवाल, रोटे० प्रमोद डालमिया, रोटे० अमित अग्रवाल सहित क्लब के अनेक वरिष्ठ सदस्य डैशबोर्ड पर उपस्थित रहे। रोटे० सतीश गोयल, रोटे० अजीत जालान, रोटे० डॉ० अनिल केडिया सहित कई सदस्य भी मौजूद रहे।

 

बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा पिछले सत्र का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सचिव द्वारा अवशेष राशि को रोटे० रवि कोठारी को सौंपा गया, जिसे सर्वसम्मति से हिमरिया रोटरी सेंटर के विकास कार्यों में उपयोग किया जाएगा।

 

बैठक का मुख्य एजेंडा नए सत्र में होने वाले “इंस्टॉलेशन समारोह”, वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था। सदस्यों ने हिमरिया रोटरी सेंटर के विकास और उत्थान पर विस्तार से चर्चा की। खर्चों में कमी लाकर बचे हुए धन को जनसेवा और शहर और सामाजिक  उत्थान में लगाने पर जोर दिया गया। रोटे० रवि कोठारी ने सेंटर के विकास में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।

 

नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटे० दिनेश प्रताप सिंह और सचिव रोटे० रमेश्वर नाथ रस्तोगी को सभी सदस्यों ने बधाई दी और नए सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर रो सुनील अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया , सभा में उपस्थित सभी रोटेरियन ने अपने अपने विचार व्यक्त किए,

इस अवसर पर सुनील केडिया का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया एवं नए अध्यक्ष क�