महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। 12 जुलाई 2026, आषाढ़ कृष्ण द्वादशी के पावन अवसर पर परमहंस आश्रम, अयोध्या धाम में ब्रह्मलीन अनंत विभूषित सदगुरुदेव साकेतवासी दयाराम दास महाराज ‘रामायणी’ की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में एक विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के विशिष्ट साधु-संतों और बड़ी संख्या में गृहस्थ भक्तों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आश्रम में भजन-कीर्तन का वातावरण रहा और भक्तजनों ने महाराज जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भंडारे में पहुँचे सभी संतों और भक्तों का आश्रम परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परमपूज्य श्री श्री 108 श्री रामानंद दास रामायणी महाराज और परमपूज्य रामउजागर दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने में अशोक कुमार गुप्ता, सरोजनी देवी, सरस कृष्ण, सुरम्या कृष्ण, जागृति गुप्ता और रामकृष्ण गुप्ता (युवा अध्यक्ष, युवा प्रकाश कमोधन समाज) सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।