भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने पौधारोपण अभियान की सफलता के लिए पदाधिकारियों संग बनाई विस्तृत कार्ययोजना
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री विवेकानंद मिश्रा जी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कल से जनपद में बृहद स्तर पर प्रारंभ होने वाले पौधारोपण अभियान के सफल संचालन के संबंध में जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं समस्त मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया, जहां अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं कार्ययोजना निर्धारित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पौधारोपण अभियान को अधिक प्रभावी, व्यापक एवं जनसहभागिता से सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए बढ़े हुए बूथों की संख्या, बूथ पदाधिकारियों के सत्यापन तथा डिजिटल माध्यम से संगठनात्मक डेटा को ‘सरल ऐप’ पर अपलोड करने की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ मैदान में उतरने और पौधारोपण अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।’नवनिर्माण के नौ वर्ष’ की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन भी आवश्यक है, और यह अभियान इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रदीप निषाद, विनय सिंह भारद्वाज, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी व सभी मंडलों के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।