रोज़गार मेले चयनित किये गये 105 अभ्यर्थी
बहराइच 10 जुलाई। शासन की मंशानुरूप निजी क्षेत्रों में अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर बहराइच में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले मे निजी क्षेत्र की 05 कम्पनियों क्वैस अप्रैन्टिससिप, एचडीएफसी बैंक, युनाइटेड यंग इन्डिया, सिसका इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट, ब्राइट फयूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा.लि. द्वारा 105 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले आये हुए ऐसे अभ्यर्थी जिनका रोज़गार संगम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण की प्रकिया से अवगत भी कराया गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः