मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर महिला थानाध्यक्ष द्वारा पति-पत्नी के 03जोड़ों के मध्य पारस्परिक पारिवारिक विवाद को सुलझाकर राजी-खुशी विदाई कराई गई
अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिला थानाध्यक्ष द्वारा दिनांक08.07.2026 को प्राप्त 03 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई एवं काउंसलिंग की गई।
उक्त प्रकरणों में दोनों पक्षों तथा उनके परिवारीजनों को महिला थाना पर बुलाकर विस्तारपूर्वक वार्ता की गई। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के मध्य चल रहे आपसी मनमुटाव एवं पारिवारिक विवादों पर चर्चा की गई।
महिला थाना की सकारात्मक पहल से सभी 03जोड़ों के मध्य आपसी सहमति बनी तथा सुलह-समझौता कराया गया। इसके उपरांत सभी दंपत्तियों को राजी-खुशी साथ रहने हेतु विदा किया गया।
सुलह के पश्चात दंपत्तियों एवं उनके परिवारीजनों द्वारा अम्बेडकरनगर पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
उक्त काउंसलिंग कार्यवाही महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा तथा महिला आरक्षी शिवानी सिंह व महिला आरक्षी रुचि द्वारा संपन्न कराई गई।