पदोन्नति पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद का हुआ  सम्मान समारोह, शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

– बीईओ हैंसर के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया अभिनंदन

 

हैंसर। ब्लाक संसाधन केंद्र हैंसर बाजार के सभागार में बुधवार को बीईओं हैंसर ज्ञान चंद्र मिश्र के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी पौली अर्जुन प्रसाद वर्मा के पदोन्नति होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने  समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

     कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ज्ञानचंद मिश्र व अरुण प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रचलित कर किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सतर्क रहते हुए लगन व निष्ठा से कार्य करें। फिर आपका गुणगान लोग अपने आप करते रहेंगे। सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। आप सभी के सहयोग से शिक्षा के साथ सभी कार्यों में जनपद में ब्लॉक का नाम रोशन रहता था। इसी तरह आप लोग लगन व निष्ठा से कार्य करते रहें। खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके कार्यों से शिक्षा विभाग को नई दिशा मिली और शिक्षकों के साथ उनका व्यवहार सदैव सहयोगात्मक रहा।

बीईओ हैंसर ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अर्जुन प्रसाद अपने नए दायित्वों का भी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी संजय द्विवेदी व विनोद पांडेय ने किया।

     कार्यक्रम में आदर्श मणि त्रिपाठी, विपिन वर्मा, हरिराम यादव, मनीराम मौर्य, अभय दुबे, हरिओम त्रिपाठी, अमित सिंह, पराग सिंह, इफ्तेखार अहमद, मोहम्मद रऊफ, दिलीप कुमार, रुदल प्रसाद, संजीव कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र धर्मपाल राव, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अरुण यादव, नितिन कुमार, अनिल कुमार, अमरेश चौधरी, दिग्विजय पांडे, संत कुमार मिश्रा,  राजकुमार मोदनवाल, उमेश चंद्र मिश्र, नीतू अग्रहरि सहित  तमाम शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक मौजूद रहे।