भाजपा की मासिक जिला बैठक में बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान और संगठनात्मक सक्रियता पर विशेष जोर

भाजपा की मासिक जिला बैठक में बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान और संगठनात्मक सक्रियता पर विशेष जोर

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में मासिक जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) अभियान, आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल प्रभारियों को उनके दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं में निहित है। सभी मण्डल प्रभारी पूर्व मण्डल अध्यक्षों से नियमित संपर्क रखें, प्रतिदिन कम से कम 10 बूथ अध्यक्षों से दूरभाष पर संवाद करें तथा मण्डल प्रवास के दौरान बूथ अध्यक्षों के घर जाकर “चाय पर चर्चा” के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने तथा प्रश्नोत्तरी पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पन्ना प्रमुखों की सक्रियता बढ़ाते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

बैठक में बूथ समिति गठन, शक्ति केन्द्रों की सक्रियता, सदस्यता अभियान, लाभार्थी संपर्क, प्रशिक्षण, चुनाव प्रबंधन, मतदाता सूची निरीक्षण, सोशल मीडिया, कार्यालय व्यवस्था तथा आगामी अभियानों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारियां भी सौंपीं। प्रत्युष विक्रम सिंह को बूथ सशक्तिकरण एवं बूथ समिति गठन, भानु प्रकाश मिश्र को संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान, अखंड प्रताप सिंह को शक्ति केन्द्र गठन, वीरेन्द्र गौतम को सामाजिक समन्वय, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ को लाभार्थी संपर्क, दिलीप पाण्डेय को चुनावी कार्यक्रम, शिवानी सिंह को मण्डल समन्वय, शालिनी मिश्र को प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ता संवाद, अमृत कुमार वर्मा को चुनाव प्रबंधन, बैठक एवं डेटा प्रबंधन, अभिषेक कुमार गौतम को संगठन संचालन, विधानसभा समन्वय एवं ‘मन की बात’, प्रेम प्रकाश चौधरी को बूथ प्रवास एवं अभियान समीक्षा, सुनील सिंह को लाभार्थी संपर्क एवं घर-घर अभियान, राकेश शर्मा को मतदाता सूची निरीक्षण, राजेन्द्र राजभर को बूथ सत्यापन एवं बूथ प्रवास, नीलम गौंड को कार्यालय रिकॉर्ड एवं रिपोर्ट संकलन, प्रदीप निषाद को शक्ति केन्द्र बैठक समन्वय, सुरेन्द्र कुमार चौधरी को सोशल मीडिया सामग्री प्रसार, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’ को युवा कार्यकर्ता समन्वय तथा विनय सिंह भारद्वाज को कार्यक्रम एवं मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राज कुमार शुक्ल, अजय पाल सिंह, विनय यादव, नागेन्द्र सिंह ‘सिंकू’, विजय पाण्डेय ‘राजू’ एवं सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ सहित जिला पदाधिकारी एवं मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।