परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जा गा विशेष अभियान

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जा गा विशेष अभियान

 

बस्ती : परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के निर्देश पर स्कूली वाहनों पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बच्चों के सुरक्षित स्कूल यात्रा करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान तेज कर दिया है।

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह विशेष अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिसकी स्कूलो को 7 जुलाई तक मोहलत दिया गया था कि जो अधूरे कागजात से वंचित रह गए हो पूरा कर लें।

अभियान का संचालन संभागिय परिवहन अधिकारी प्रशासन फरीदउद्दीन एवं प्रवर्तन सुरेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई एवं यात्री /मॉलकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त टीम कार्य कर रही है।

इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूली वाहनों की शत प्रतिशत फिटनेस/परमिट कराये जाने के क्रम में आज 08 जुलाई को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), यात्रीकर अधिकारी द्वारा उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, बस्ती में संचालित स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया साथ ही विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य एवं वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराकर ही वाहन का संचालन कराया जाये साथ ही चालकों को वाहन को तीव्र गति एवं नशे की हालत में वाहन का संचालन न किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 06 स्कूली वाहनों का चालान एवं थाना हर्रैया तथा पैकोलिया में 01-01 वाहन को निरूद्ध किया गया।

उक्त के क्रम में जनपद के समस्त विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्याें से अनुरोध किया गया कि अपने वाहनों के प्रपत्र अद्यतन कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन करें अन्यथा की स्थिति में यदि वाहन मार्ग पर बच्चों का परिवहन करते हुए संचालित पाई जाती है तो नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी जिसका समस्त उत्तरदायित्व विद्यालय प्रबंधन का होगा। आगामी दिवसों में भी प्रवर्तन की कार्यवाही की जाती रहेगी।