डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का बूथ स्तरीय नमन जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने तिलकपुर सेक्टर पर किया माल्यार्पण
बस्ती। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पावन अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई बस्ती द्वारा जिले के सभी मंडलों और प्रत्येक बूथ पर भव्य माल्यार्पण, डिजिटल कार्यक्रम व वृक्षारोपण कर उन्हें नमन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के कुशल नेतृत्व में जिले के हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उनके राष्ट्र-निर्माण के संकल्पों को याद किया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने स्वयं तिलकपुर सेक्टर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। वहाँ उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। ‘एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे’, संगठन के प्रत्येक बूथ और मंडल स्तर पर कार्यकर्ता ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से जुड़े , इसके साथ ही आज के दिन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ‘एक पेड़’ लगाकर डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव देवा, दिलीप पाण्डेय,शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा ,राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, श्याम बिहारी गौड़, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह,मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव,जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती,शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय पवन, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल,विनय यादव, दुष्यंत विक्रम सिंह, भोलू सिंह, राज कुमार शुक्ल, श्याम बिहारी गौड़,और वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर डॉ. मुखर्जी को नमन किया।