सुभासपा की जिला बैठक में संगठन विस्तार, 16 जुलाई की समीक्षा बैठक पर हुआ मंथन

सुभासपा की जिला बैठक में संगठन विस्तार, 16 जुलाई की समीक्षा बैठक पर हुआ मंथन

 

बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला इकाई की बैठक रविवार को बस्ती सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम ललित चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर और विधायक दूधराम मौजूद रहे।

राम ललित चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर हमेशा पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने बताया कि 16 जुलाई को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर बस्ती मंडल के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। विधायक दूधराम ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (बौद्धिक प्रकोष्ठ) बृजभूषण मिश्रा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्भुजी पांडे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राजभर, सुरेश राजभर, बबलू यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सीता राजभर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजभर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।