शकुंतला देवी ने फीता काटकर किया ‘गरिमा फास्ट फूड सेंटर’ का उद्घाटन

शकुंतला देवी ने फीता काटकर किया ‘गरिमा फास्ट फूड सेंटर’ का उद्घाटन

 

100% शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के साथ क्षेत्रवासियों को मिलेगा नया स्वाद

 

गोकुल स्वीट हाउस के बगल में खुला आधुनिक फास्ट फूड आउटलेट, युवाओं में उत्साह

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। शहर में फास्ट फूड प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में “गरिमा फास्ट फूड सेंटर” का शुभारंभ किया गया। यह नया सेंटर गोकुल स्वीट हाउस के बगल में स्थित है, जिससे ग्राहकों को इसे ढूंढने में आसानी होगी। इस अवसर पर संजय की माताजी शकुंतला देवी ने फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

दुकान के प्रोप्राइटर प्रो. संजय चौहान ने बताया कि उनके सेंटर पर 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को साफ-सफाई, गुणवत्ता और स्वाद का विशेष ध्यान रखते हुए बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।

मेन्यू में चाऊमीन, मंचूरियन, बर्गर, पनीर मोमो, पनीर चिल्ली, हक्का नूडल्स, पनीर राइस, कुरकुरे मोमो, मनचाऊ सूप और पनीर रोल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। खास बात यह है कि पनीर से बने कई विशेष आइटम ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

उद्घाटन के दौरान दुकान को गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। स्थानीय युवाओं और फास्ट फूड प्रेमियों ने नए सेंटर का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक अच्छी पहल बताया। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष दिनेश चौबे, जिला महामंत्री सोनू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जय हिंद, राकेश शर्मा, अनूप चौरसिया, मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष शिखा अग्रहरी , उपाध्यक्ष डाक्टर अजीत अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

प्रो. संजय चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों से सेंटर पर आकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने की अपील की है।