मध्यदेशीय वैश्य समाज की बैठक में लिए गये समाजपयोगी निर्णय

मध्यदेशीय वैश्य समाज की बैठक में लिए गये समाजपयोगी निर्णय

 

बस्ती। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की मासिक बैठक स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में जाति प्रमाण पत्र जारी होने में आ रही कइिनाईयांे, आगामी संत गणिनाथ जयंती महोत्सव, समाज की जनगणना प्रपत्रों के संकलन एवं कांवड़ यात्रा के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारी हेतु निर्णायक विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता तथा संचालन महामंत्री हरीश गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के व्यक्तियों हेतु जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा और निस्तारण न हो पाने पर उच्च न्यायालय में रिट याचिका भी डाली जाएगी। बैठक में संत गणिनाथ जयंती महोत्सव के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में नवनिर्चाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए उन्हें संस्थान का प्रमाण पत्र जारी किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश चंद्र गुप्ता, हजारी प्रसाद गुप्ता, संजय मद्धेशिया, चंद्रशेखर गुप्ता, रमेश गुप्ता, राजपाल मद्धेशिया, बाल गोविंद मद्धेशिया, राजमणि मद्धेशिया, मुन्ना मद्धेशिया, शिवेंद्र गुप्ता, विवेक मद्धेशिया, जयंत मद्धेशिया, मदन गुप्ता, रवि मद्धेशिया, दुर्गा मद्धेशिया, टोनी गुप्ता, डा0 अमित गुप्ता एवं ओमकार मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण व समाज बंधु उपस्थित रहे।

————–