कायस्थ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

कायस्थ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। कायस्थ पार्टी की एक आवश्यक बैठक रविवार को वीरा पैलेस के सभागार में जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य कायस्थ सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 सितंबर को आयोजित होने वाले कायस्थ सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समाज को संगठित करने और उसकी भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया।

कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज भैया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दें। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की एकता और संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

प्रदेश महासचिव बी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का कार्यक्रम है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज से ही सभी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं, ताकि 27 सितंबर का आयोजन यादगार और सफल बनाया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव महिला जिला अध्यक्ष प्रतीक्षा श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रिया अशोक श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव संदीप साई गौरव श्रीवास्तव, शिवम, रत्नेश,सुभाष, भूपेंद्र श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, सुमित, विनायक श्रीवास्तव, अमन, कुलदीप श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।