अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यालय बस्ती पर मना

अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यालय बस्ती पर मना

बस्ती। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अखंड भारत के मुखर प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस्ती पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

विवेकानंद मिश्र ने डॉ. मुखर्जी के ऐतिहासिक योगदान और उनके सर्वोच्च बलिदान पर उन्होंने कहा “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान’ के खिलाफ जो शंखनाद किया था, उसी का परिणाम है कि आज कश्मीर पूर्ण रूप से भारत का अभिन्न अंग बनकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। उनका बलिदान देश के हर नागरिक और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदैव राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देता रहेगा।” जिला अध्यक्ष जी ने प्रत्येक मंडल के अंतर्गत आने वाली सभी बूथ समितियों के गठन, उनकी सक्रियता और धरातल पर उनके कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से शक्ति केंद्र संयोजकों और शक्ति केंद्र प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, ब्रह्मदेव यादव, अमृत वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, सुनील सिंह, विनय सिंह भरद्वाज, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, निलम गौड़ , अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, रोली सिंह, राज कुमार शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह भोलू, सिंकू सिंह , दिव्या प्रकाश, विनय यादव, तारक जायसवाल, शिवचरण जायसवाल, विशुद्धानंद, ओंकार सिंह बड़े, गंगेश सिंह, गिरिजेश यादव, सुधाकर विक्रम सिंह, कर्मेंद्र चौहान, अंकित पाण्डे, दुर्गेश अग्रहरि, संजय कुमार चौरसिया, संजय पाण्डे, लवकुश शुक्ल, सुरेश भट्ट, वेद प्रकाश तिवारी, जमुना पांडे, मनोज पाठक, शिवाप्रसाद चौधरी, राकेश जायसवाल,आदित्य सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, उपस्थित रहे।