निरोग रहने के लिये योग को जीवन का हिस्सा बनायें- दयाराम चौधरी
नगर पंचायत गणेशपुर में विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
बस्ती। रविवार को जनपद के अनेक स्थानों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत गणेशपुर में विश्व योग दिवस पर आयोजित शिविर में योग करने के साथ ही निरोग रहने का संदेश दिया।
शिविर के बाद पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि दुनिया भर में योग की बढ़ती लोकप्रियता भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग से जन- जन को जोड़ने की जो पहल किया उसका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। लगभग 200 देश योग से जुड़ चुके हैं। उन्होने कहा कि योग हमंे निरोग रखता है। योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न बनाएं, बल्कि इसे अपने 365 दिनों के जीवन का हिस्सा बनाएं। जो लोग नियमित योग करते हैं वे कई बीमारियों से दूर रहते हैं।
नगर पंचायत गणेशपुर में आयोजित योग शिविर में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, नागेंद्र सिंह सिंकु, शिवप्रसाद चौधरी, महेन्द्र प्रताप वर्मा, ओमकार चौधरी, देवेन्द्र पाल वर्मा, डिंपल यादव आलोक चौरसिया उमेश गुप्ता दीपक, उपाध्याय, विकास सिंह, ठाकुर राहुल पटेल, अंकुर यादव, काशीराम गुप्ता, उमेश तिवारी, अखिलेश चौरसिया, रिंकू गुप्ता, राजू गुप्ता, अर्जुन चौधरी, अरुण कुमार सोनकर, अर्जुन गुप्ता, राजन पाण्डेय, मोहित चौधरी, राकेश पाण्डेय, डी. पी. चौधरी के साथ ही सभासद, नगरवासी और कर्मचारी शामिल रहे।