खलीलाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनीर के नमूने लिए गए

खलीलाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनीर के नमूने लिए गए

 

 

अपूर्व ट्रेडर्स व माधुरी ट्रेडर्स पर छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

 

 

रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई—सहायक आयुक्त सतीश कुमार

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खलीलाबाद शहर में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने आजाद चौक स्थित पनीर के थोक विक्रेताओं अपूर्व ट्रेडर्स (तान्या पनीर) एवं माधुरी ट्रेडर्स पर छापेमारी कर एक-एक पनीर का नमूना संग्रहित किया।

 

संग्रहित दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से भी गुणवत्ता मानकों का पालन करने की अपील की।

 

छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता एवं बृजेश कुमार शामिल रहे।