टावर पर चढ़ने वाली लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती सिंगारी राजभर पत्नी हरी प्रसाद राजभर साकिन ग्राम बन्तला उम्र करीब 20 वर्ष थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, जो अपने भाभी के भाई सिकन्दर से जो खजुरिया सिद्धार्थनगर का रहने वाला है, के साथ शादी करना चाह रही थी। जिसमें लड़के के घर वाले शादी से मना कर रहे थे । इसी बात को लेकर आज सिंगारी उपरोक्त वाल्टरगंज कस्बे में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गयी । इसके इस कृत्य से आस पास की जनता एवं आने जाने वाले लोगों में असहज की स्थिति उत्पन्न हुई तथा काफी भीड़ एकत्रित होने के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति असामान्य हो गयी। मौके पर थाना वॉल्टरगंज पुलिस बल द्वारा स्थिति को नियंत्रित करते हुए उक्त लड़की सिंगारी को टावर से सकुशल उतार लिया गया है। *थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/26 धारा 270,292 बीएनएस बनाम सिंगारी उपरोक्त (टावर पर चढ़ने वाली लड़की) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*