प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किया विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं की दिखी झलक

प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किया विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं की दिखी झलक

 

12 वर्षों की उपलब्धियों पर सजी प्रदर्शनी, लाभार्थियों को वितरित हुए टूलकिट व प्रमाण पत्र

 

‘सबका साथ-सबका विकास’ की दिशा में देश आगे—मंत्री, जनजागरूकता शिविर में उमड़ी भीड़

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत विकास भवन स्थित डीपीआरसी हॉल/परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 शासन विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विगत 12 वर्षों में विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और वैश्विक पहचान मिली है।

जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की।

विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिली है तथा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। वहीं विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे हर व्यक्ति स्वयं को सम्मानित एवं सुरक्षित महसूस कर रहा है।

जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं विधायकगण द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही उद्योग एवं कृषि विभाग के लाभार्थियों को टूलकिट, सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया।

सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में “विश्वास, विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष” विषयक पुस्तिका एवं फोल्डर का वितरण किया गया तथा देश-प्रदेश की उपलब्धियों की झलक प्रस्तुत की गई। वहीं कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कर किसानों को जैविक एवं आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार स्वीटी सिंह एवं सूरज कुमार द्वारा लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा विजय बहादुर सिंह, कार्यक्रम संयोजक गणेश पांडेय, उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, महामंत्री कौशलेंद्र सिंह ‘दीपू’, जिला मंत्री संतोष सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, अजीत सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री बबिता सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कृषकगण, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।