डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक
बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शातिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आये हुए संभ्रान्त नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहार मोहर्रम के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्यौहारों के अवसर पर नियमित जलापूर्ति के पुख्ता प्रबन्ध किये जायं। साथ ही त्यौहारों के दृष्टिगत साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि सुनिश्चित करायी जाय। मोहर्रम त्यौहार को परम्परागत ढं़ग से मनाया जाय। त्यौहार में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ मनाया जाय। यदि कोई अप्रिय बात हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाय ताकि उसका त्वरित समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग जनपद की परम्परा को कायम रखते हुए पूर्व वर्षों की भांति आसन्न त्यौहारों को भी शान्तिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनायें।
पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मोहर्रम के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होनें विषेषकर सोशल मीडिया पर डालें गये भ्रामक फोटो और वीडियो को लाइक, षेयर व कमेन्ट न करें तथा सम्बन्धित थानों व गणमान्य व संभ्रान्तजनों को इसकी सूचना से अवगत कराया जाय। आसन्न त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबन्द प्रबन्ध किये गये है। बैठक में मौजूद न.पा.परि. बहराइच के पूर्व अध्यक्ष तेजे खॉ, कल्बे अब्बास,रूमी मिंया, जफर उल्लाह खां ‘बन्टी’ सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए धर्मगुरूओं व संभ्रान्तजनों द्वारा साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम ंिसह, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, डीएफओ बहराइच सुन्दरेषा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, सम्बन्धित एसडीएम, अधिषाषी अधिकारी विद्युत, डीपीआरओ, नगर पालिका परिषद व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः