अभाविप बहराइच जिला संगठन मंत्री बने आकाश पाण्डेय
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अवध प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग रायबरेली जिले के गोपाल सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें जलालपुर तहसील के सेठाकला निवासी आकाश पाण्डेय को बहराइच जिले का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
आकाश पाण्डेय विद्यार्थी परिषद के अनुभवी एवं सक्रिय 2016 से कार्यकर्ता रहे हैं। इससे पूर्व वे नंदिनीनगर (गोण्डा) तथा लखनऊ महानगर के पूरब जिले में जिला संगठन मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अयोध्या विभाग संयोजक एवं अम्बेडकरनगर चार बार जिला संयोजक के रूप में भी संगठन को अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं।
उनकी संगठनात्मक कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं छात्रहित के प्रति समर्पण को देखते हुए परिषद ने उन्हें बहराइच जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से परिषद कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बहराइच जिले में विद्यार्थी परिषद का कार्य और अधिक सशक्त एवं व्यापक होगा।