मंच संचालन सीखने वालों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका बनी ‘सफल मंच संचालन’

मंच संचालन सीखने वालों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका बनी ‘सफल मंच संचालन’

 

 

अंबेडकर नगर । मंच संचालन के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ की नवीनतम कृति ‘सफल मंच संचालन’ को पाठकों एवं साहित्य प्रेमियों द्वारा सराहा जा रहा है । पुस्तक में कवि सम्मेलन, मुशायरा, सेमिनार, सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन संबंधी अनेक व्यावहारिक जानकारियां दी गई हैं । विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुस्तक केवल एक पाठ्य सामग्री नहीं, बल्कि मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने की संपूर्ण मार्गदर्शिका है । पुस्तक की भाषा सरल, प्रेरक एवं व्यवहारिक है, जिससे विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा मंच संचालक सभी लाभान्वित हो सकते हैं ।