रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा-सी.एम. पटेल

रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा-सी.एम. पटेल

 

बस्ती। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रभावती पल्टू राम मानव सेवा संघ के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर का आरम्भ वरिष्ठ सर्जन डा. दीनानाथ पटेल एवं सीएचसी कप्तानगंज प्रभारी डाक्टर अनूप कुमार शास्त्री ने किया। डा. दीनानाथ पटेल ने कहा कि रक्तदान महादान है, परस्पर सहयोग से एक दूसरे की जान बचाई जा सकती है ।

शिविर में कुल 31 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें चार अयोग्य पाए गए कुल 27 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. सीएम पटेल, इंजीनियर के एम पटेल, सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, बघौड़ा प्रधान सुभाष चन्द्र, कन्हैयालाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग इंजीनियर चन्द्रशेखर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच अपना दल एस सुखराम पटेल, छोटेलाल पटेल, शैलेश पटेल, सुशील चौधरी, आदित्य रंजन पटेल, रामनाथ उर्फ लकी, अनुराग चौधरी, सुमित कुमार, रामपाल पटेल, रामजी पटेल, विशाल वर्मा, रज्जब अली, नीरज वर्मा आदि ने रक्तदान किया।

मेडिकल कॉलेज बस्ती के ब्लड बैंक की टीम में डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, डॉ जितेंद्र कनौजिया, एल टी राजेश बरनवाल, काउंसलर गोविंद शुक्ला, स्टाफ नर्स सुनील कुमार, एल ए मदन सिंह एवं शिवशरण ने अपनी टीम के साथ सुरक्षित ब्लड कलेक्शन किया। समस्त रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

अस्पताल प्रबंधक डाक्टर सीएम पटेल ने बताया कि इस सर्टिफिकेट के माध्यम से 6 माह तक सभी रक्तदाता को बिना ब्लड दिए ब्लड बैंक से ब्लड तुरंत मिलेगा तथा उनके अस्पताल में सभी रक्तदाताओं को तीन माह तक बिना फीस एवं उनके परिवार जनों का 50ः फीस पर इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर डा. आलोक रंजन, डा. नीतू वर्मा, अंगद, अरविंद, ज्योति निशा सरिता सृष्टि आराधना अर्चना चौधरी अर्चना चौरसिया तेज बहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।