मोहर्रम को लेकर कोतवाली नगर शांति कमेटी की बैठक संपन्न
शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण के साथ त्योहार मनाने की अपील
कोतवाली नगर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से कोतवाली नगर प्रांगण में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मोहर्रम जुलूस अंजुमन व ताजिया दारों कमेटी पदाधिकारी ने सहभागिता की नगर मजिस्ट्रेट ने ताजिया दारों से कहा की 10 फुट के ताजियों से अधिक न होना चाहिए जुलूस के पदाधिकारी से अपने कमेटी मेंबरों को जिम्मेदारी दें जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्नहो हो सके सीओ सिटी ने कहां की ताजिया दारों जमीन से 15 फुट से अधिक ना हो जिससे रास्ते में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो सके मोहर्रम में निकलने वाले अंजुमनो के पदाधिकारी से कहा की अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराये इस बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सीओ सिटी ईओ नगर पालिका कोतवाली नगर प्रभारी और सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे इसके अलावा मोहर्रम के जुलूस के अंजुमन के पदाधिकारी व ताजिया दारों पदाधिकारी वह शहर के सभासद मौजूद रहे