गांव चौपाल कार्यक्रम गांव की समस्या गांवों में समाधान।

 

रवि प्रकाश पाण्डेय

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नावडीह में लगा ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का मिला भरोसा।
विकासखंड भनवापुर के ग्राम पंचायत नावडीह में जिलाधिकारी शिवशरण्णपा जीएन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के लोगों ने चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव-गांव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे गांव की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिल सके और उनका शीघ्र निस्तारण कराया जा सके।
उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायत से जुड़ी समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन, राशन आयुष्मान कार्ड, शौचालय, किसान रजिस्ट्रेशन, सम्मान निधि सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा।इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली और यह भी पूछा कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन , शौचालय खुल रहा है कि नहीं, पंचायत भवन , स्वयं सहायता समूह की वितरण सहित अन्य योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। सी डी ओ बलराम सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गांव स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। चौपाल से लौटने के बाद सीडीओ बलराम सिंह ने नावडीह गौशाला व सिकौथा गौशाला का भी निरीक्षण किया।ग्राम चौपाल के दौरान जिला अधिकारी शिवशरणप्पा जी एन,सीडीओ बलराम सिंह, कुणाल उपजिलाधिकारी इटवा,राज मणि वर्मा डीडी ओ,डीपीआरओ वाचस्पति , देवेन्द्र प्रताप सिंह डी एस ओ , रवि शंकर पाण्डेय जिला कृषि अधिकारी, प्रकाश ए आर सी ओ बीडीओ भनवापुर विनोद मणि त्रिपाठी ,डा0शैलेन्द्र मणि ओझा,जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता, लक्ष्मी चंद, दीप चन्द, राम शंकर पाण्डेय किरण कुमार, नन्द लाल, अब्दुल कयूम अति रिक्त, विकास श्री वास्तव, रविन्द्र सिंह यादव,ग्राम प्रधान खलील अहमद व प्रशासनिक अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं सफ़ाई कर्मियों व ग्रामीणों की मौजूदगी रही।