IGRS रैंकिंग में संतकबीरनगर पुलिस अव्वल, प्रदेश में फिर लहराया परचम
लगातार 12वीं बार पहला स्थान, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिखा असर
एसपी संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व में पारदर्शी व जवाबदेह पुलिसिंग की मिसाल
जीतेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर।जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्य से पूरे प्रदेश में पहचान बनाई है। IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण में मई 2026 की प्रदेश स्तरीय SSP/SP रैंकिंग में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खास बात यह है कि जनपद ने लगातार 12वीं बार प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी कार्यशैली की मजबूती को साबित किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व और प्रभावी निगरानी के चलते जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता आई है। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिली। पुलिस की संवेदनशीलता और जवाबदेह कार्यप्रणाली ने जनता का विश्वास भी मजबूत किया है।
जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया गया। यही कारण है कि संतकबीरनगर पुलिस लगातार प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता बनाए हुए है। इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है और लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की है।
यह ऐतिहासिक सफलता न केवल पुलिस विभाग के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है। संतकबीरनगर पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम किया जाए तो सफलता निश्चित है।