पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में अनुपस्थित रहे 1034 परीक्षार्थी
द्वितीय पाली में अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की संख्या रही 963
बहराइच 08 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 08 से 10 जून 2026 तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली की लिखित परीक्षा-2025 के प्रथम दिन जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3181 रही जबकि 1043 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3261 रही जबकि 963 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केन्द्रवार बात की जाये तो प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 175, आज़ाद इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 292, राजकीय बालिका इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 292, राजकीय इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 289, राजकीय पॉलीटेक्निक 384 के सापेक्ष 291, राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदनगर 240 के सापेक्ष 179, स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान पी.जी. कालेज 720 के सापेक्ष 554, महाराज सिंह इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 285, महिला पी.जी. कालेज 480 के सापेक्ष 368, तारा महिला इण्टर कालेज 240 के सापेक्ष ं176, वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 289 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3190 रही जबकि 1034 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केन्द्रवार बात की जाये तो द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 188, आज़ाद इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 288, राजकीय बालिका इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 297, राजकीय इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 314, राजकीय पॉलीटेक्निक 384 के सापेक्ष 294, राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदनगर 240 के सापेक्ष 178, स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान पी.जी. कालेज 720 के सापेक्ष 545, महाराज सिंह इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 309, महिला पी.जी. कालेज 480 के सापेक्ष 369, तारा महिला इण्टर कालेज 240 के सापेक्ष ं188, वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 291 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3261 रही जबकि 963 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः