डिहुकपुरा में अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त लोडर व ट्रैक्टर-ट्राली सीज

• चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह टीम के साथ गस्त में पकड़ी थी लोडर व ट्रैक्टर ट्राली
कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरा गांव के पास राम जानकी मार्ग के किनारे लोडर से मिट्टी की अबैध खनन कर ट्राली पर लादते समय चौकी इंचार्ज कुदरहा टीम के साथ शुक्रवार की देर रात पहुंच गये। जिसमें लिप्त लोग ट्राली व लोडर छोड फरार हो गये। दोनों यंत्र को चौकी पर ला कर विधिक कार्यवाही कर खनन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दिये।
         कुदरहा चौकी प्रभारी उमेश सिह ने बताया कि गस्त के दौरान जनपद की सीमा रामपुर की तरफ जा रहा था। डिहुकपुरा गांव के पास रामजानकी मार्ग के किनारे लोड़र से मिट्टी की खुदाई कर ट्राली भर रहे थे। टीम के साथ पहुंचा तो लोडर व ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड फरार हो गये। बहुत प्रयास किया गया लेकिन कोई नही मिला। मिट्टी लदी ट्राली व लोडर चौकी पर लाया गया और सीज कर खनन अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया गया है।