स्काउट गाइड ने भदेश्वरनाथ धाम में लगाया निःशुल्क जल प्याऊ शिविर 

स्काउट गाइड ने भदेश्वरनाथ धाम में लगाया निःशुल्क जल प्याऊ शिविर

 

बस्ती। स्काउट गाइड ने भदेश्वरनाथ धाम में लगाया निःशुल्क जल प्याऊ शिविर, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में

चल रहे निःशुल्क जल प्याऊ शिविर में राहगीरों को बूंदी और शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिलमुख्यायुक्त भारत स्काउट गाइड बस्ती संजय सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी के निर्देशन में राहगीरों को राहत पहुँचाने की इस मुहिम में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुषमा यादव, लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, ब्लाक स्काउट मास्टर बस्ती सदर राजीव शरण चौधरी, ब्लाक स्काउट मास्टर रामनगर रोहित लाल यादव, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार सिंह, सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट दीपक कुमार, ट्रेंनिग काउंसलर स्काउट मंगलेश कुमार, प्रमोद कुमार, सत्यम पाण्डेय, ट्रेंनिग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय, नन्दिनी, गरिमा, चाँदनी, ब्लाक अध्यक्ष राजेश गिरी विकास तुली आदि की सहभागिता रही।