जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सदर तहसील में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सदर तहसील में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

 

आज दिनांक 06.06.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी महोदय श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तहसील सदर में उपस्थित रहकर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके पर जाकर जाँचकर निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया।

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय राजस्व व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे ।