प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण भवन में किया पौधरोपण
बहराइच 06 जून। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगामी 7 जून, 2026 को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित किये जा रहे ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान अन्तर्गत मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, गणमान्य व संभ्रान्तजन, पार्टी पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के साथ लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच के परिसर में हरिशंकरी (पीपल-पाकड़-बरगद) का पौधरोपण कर उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः