खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज से शिबलू पाण्डेय ने किया शिष्टाचार भेंट

खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज से शिबलू पाण्डेय ने किया शिष्टाचार भेंट

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने प्रदेश के खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट किया। उन्हें भगवान परशुराम का चित्र और पुष्पगच्छ भेंट कर मंत्री और सीतापुर जनपद का प्रभारी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

यहां जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय जमीनी नेता है और निश्चित रूप से खाद्य एवं रसद के कार्यों में और तेजी आयेगी, प्रदेश की जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचेगा।