आदर्श नगर पंचायत नगर द्वारा टेंमा में तालाब पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
बस्ती । आदर्श नगर पंचायत नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के टेमा में जन सहयोग से तालाब की सफाई हुई। सभासद राजेश पाण्डेय के आह्वान पर पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तलाब की तस्वीर बदल गई। इस सफाई अभियान में नगर पंचायत के दो दर्जन सफाई कर्मी और सफाई नायक सहित पूर्व विधायक रवि सोनकर के प्रतिनिधि मोहंती दूबे और अनेक सभासद तथा समाजसेवी सम्मिलित हुए। प्रातः 07 बजे शुरू हुआ यह अभियान दोपहर 12 बजे पानी में वर्षों से जमा सिल्ट सफाई के बाद ही समाप्त हुआ। तपती धूप भी लोगों का हौसला कम नहीं कर पाया। श्री राना ने कहा कि सरकार सभी कार्य एक साथ सरकार नहीं कर सकती है इसलिए समाज को भी अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टेमा में तलाब सफाई अभियान एक सराहनीय पहल है। जल संरक्षण और जल संवर्धन से ही पर्यावरण को ठीक किया जा सकता हैं। इस अवसर पर मोनू पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, जितेंद्र चौहान, अनुज गौड , अकबर , बिस्मिल्ला सहित संख्या में लोग मौजूद रहे।