महेन्द्र कुमार उपाध्याय
रामपुर हलवारा (अयोध्या)।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव का स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में, ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर रामपुर हलवारा में आयोजित एक विशाल भंडारे में वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव का आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर भंडारे के माध्यम से लोगों की सेवा करना एक परम पुनीत कार्य है। सायं 3 बजे से शुरू हुआ प्रसाद वितरण भंडारे का समय सायं 3 बजे से प्रभु इच्छा तक निर्धारित किया गया । शुभ मुहूर्त पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें भारी संख्या में पहुंचे भक्तगणों ने कतारबद्ध होकर पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूरा क्षेत्र ‘जय बजरंग बली’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
इनका रहा विशेष सहयोग
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों और युवाओं की भूमिका सराहनीय रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। विनोद यादव (समाजसेवी) बाबू राम यादव
अरुण यादव (एडवोकेट) अनिल यादव, सुनील यादव, अनुभव यादव, रंजीत यादव, अभिषेक यादव अनीष यादव, अजीत यादव, संदीप यादव, शैलेश यादव, रवि यादव रंजीत यादव, रंजीत यादव, शुभम यादव, ऋषि यादव, शिवम यादव, अमित यादव, शिवनाथ यादव और शिवनाथ यादव।