ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित होंगे भर्ती शिविर
बहराइच 02 जून। जिला सेवायोजन कार्यालय व सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा ब्राईट फ्यूचर के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर शिविर आयोजित कर सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र एवं ब्लाक आफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। विकास खण्ड मुख्यालय चित्तौरा में 03 जून, तेजवापुर व पयागपुर में 04 व 05, कैसरगंज व विशेश्वरगंज में 06 व 08, जरवल व फखरपुर में 09 व 10, रिसिया व शिवपुर में 11 व 12 जून 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से भर्ती शिविर आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइज़र पद हेतु 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी लम्बाई 168 से.मी. है अर्ह होंगे तथा ब्लाक आफिसर पद के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक उर्त्तीण अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रभाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में प्रतिभाग कर सकते है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः