अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने जा रहे होटल हंस पैलेस का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में अयोध्या के कई प्रमुख संत-महंत, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम में राम वल्लभा कुंज के महंत अधिकारी राजकुमार दास महाराज, तुलसीदास छावनी के पीठाधीश्वर जनार्दन दास महाराज, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास महाराज, पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास महाराज तथा हनुमानगढ़ी के पुजारी नागा मोहित दास महाराज की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा अयोध्या के अनेक साधु-संत एवं धर्माचार्य भी समारोह में सम्मिलित होंगे।
उद्घाटन समारोह में अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में अतिथियों के पहुंचने की संभावना है।
होटल हंस पैलेस के स्वामी राम चंदर पांडे एवं उनके परिवार की ओर से अतिथियों के स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर शेषराम पांडे, राम सुभग पांडे, राम जनक पांडे, सत्य प्रकाश पांडे, शंकर उपाध्याय, राकेश पांडे और रवि पांडे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार होटल हंस पैलेस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।