बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 25-05-2026 को थाना लालगंज पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना लालगंज अंतर्गत महथा जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास से अन्तर्जनपदीय 02 चोरों को चोरी की 04 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-138/2026 धारा-317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.प्रदुम्य पटेल पुत्र राजेश पटेल निवासी गंगौरा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष ।
2.राहुल उर्फ गोलू सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी सजनाखोर थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
1.हीरो स्पलेण्डर UP43AU4633 (काला लाल) ।
2.हीरो स्पलेण्डर नम्बर UP43AX4908 (ब्लैक सिल्वर) ।
3.नम्बर प्लेट नहीं है । (हीरो पैसन प्रो) ।
4*हीरो स्पलेण्डर रजिस्ट्रेशन नं0 HR36J9010 तथा इंजन व चेचिस नं0 टेम्पर्ड ।
*घटना/पूछताछ का विवरण-* मोटरसाइकिल (चोरी की हीरो स्पलेण्डर रजिस्ट्रेशन नं0 HR36J9010 तथा इंजन व चेचिस नं0 टेम्पर्ड) से जा रहे/पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम प्रदुम्य पटेल तथा दुसरे (पीछे बैठे) व्यक्ति ने अपना नाम राहुल उर्फ गोलू सोनकर बताया । अभियुक्तगण की निशान देही पर बनकटी पोखरे के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल 1.हीरो स्पलेण्डर 2.नम्बर प्लेट नहीं है, हीरो पैसन प्रो 03-हीरो स्पलेण्डर को बरामद किया गया । पकड़े जाने के डर से उक्त मोटर साइकिल पर फर्जी नं0 प्लेट लगाकर इसके इंजन नं0 व चेचिस नं0 को खुरचकर अस्पष्ट कर दिये थे । दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दोनो हीरो स्पलेण्डर गाड़िया हम लोगो ने जनपद गोण्डा से व हीरो पैशन प्रो गाड़ी जनपद सन्त कबीर नगर से चोरी कर बनकटी पोखरे के पास झाड़ीयो में बेचने की नियत से छुपाकर रखे थे ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय पाठक जनपद बस्ती ।
2.प्रभारी स्वाट/सर्विलांश उ0नि0 शेषनाथ यादव जनपद बस्ती ।
3.व0उ0नि0 राधेश्याम प्रसाद थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
4.उ0नि0 बृषकेतु सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
5.का0 विकास गौड, प्रमोद सिंह यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
6.हे0का0 रमेश यादव,पवन तिवारी, का0 सुभेन्द्र तिवारी, अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती
7.हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव सर्विलांश सेल जनपद बस्ती।