सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खिरौनी के सुचित्तागंज – नौवा कुंआ संपर्क मार्ग पर नाथू मिश्र का पुरवा के पास महिला से चौन छिनैती करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सोखावां निवासी महिला एक महिल अर्चना पांडेय पत्नी राज नारायण पांडेय शुक्रवार की शाम खरीददारी करने सुचित्तागंज बाजार गई थी। खरीददारी करने के बाद बैटरी ई – रिक्शा से महिला अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में खिरौनी नगर पंचायत के सुचित्तागंज – नौवा कुंआ संपर्क मार्ग पर नाथू मिश्रा के पुरवा के पास सुनसान जगह देखकर आरोपी ने महिला की चेन छीन ली और भागने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ में लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी सुचित्तागंज को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद चौकी पर आरोपी को लाकर पूछताछ किय। युवक ने अपना नाम अब्दुल्ला खान निवासी जगनपुर बताया है। हालांकि छीनी हुई चौन भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद कर लिया है। एसएचओ लालचंद सरोज ने बताया कि चौन छिनैती के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।