सीबीएसई विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों के विस्तार पर जोर
बस्ती। सीबीएसई विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों के विस्तार पर जोर देने के क्रम में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के पदाधिकारियों ने जीडी गोयनका स्कूल के प्रिंसिपल हुमा वसीम से मिल कर अपनी वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी, कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता के लिए अनुरोध किया और कागजी औपचारिकता पूरी की, प्रिंसिपल हुमा वसीम ने कहा कि स्काउट गाइड की हर गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी, प्रशिक्षकों ने विद्यालय पहुँचकर स्काउट-गाइड समर कैंप वर्कशॉप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लीडर ट्रेनर स्काउट एवं जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार वर्मा, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार, सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट दीपक कुमार तथा ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय सहित अन्य प्रशिक्षक ने योगदान दिया।