यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने दिए निर्देश: भीषण गर्मी में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने दिए निर्देश: भीषण गर्मी में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

 

प्रतापगढ़ पुलिस ने भीषण गर्मी के बीच जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के आदेश पर यातायात पुलिस कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 23 मई को यातायात कार्यालय में क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार राय के निर्देशन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी यातायात मनोज कुमार ने की। बैठक में जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी स्थिति में जाम न लगने दें और आमजन को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराएं। उन्हें ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया। भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, समय-समय पर विश्राम करने तथा धूप से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करने को कहा गया।

यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें। अपने वाहन सड़क पर सुव्यवस्थित ढंग से खड़े करें और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।