दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार: प्रतापगढ़ के फतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर के पास से पकड़ा, भेजा गया जेल
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
फतनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कैलीडीह निवासी अमीर हमजा पुत्र मढल्लू उर्फ मोहम्मद इरफान को उसके घर के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
आरोपी अमीर हमजा के खिलाफ थाना फतनपुर में धारा 70(2), 351(3), 352 बीएनएस, 5जी/6 पॉक्सो एक्ट और 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में चलाया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल सुशील पटेल और कांस्टेबल रामनिवास की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।