परीक्षा केन्द्र के सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों में हुआ बदलाव 

परीक्षा केन्द्र के सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों में हुआ बदलाव

बहराइच 20 मई। परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 21 मई 2026 को जनपद में आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा हेतु 01 परीक्षा केन्द्र के लिए पूर्व में नामित किये गये सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों में अपरिहार्य कारणों से बदलाव कर दिया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार 240 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज हेतु पूर्व में तैनात तहसीलदार महसी विकास कुमार के स्थान पर तहसीलदार पयागपुर अम्बिका प्रसाद चौधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा नायब तहसीलदार पयागपुर सौरभ सिंह के स्थान पर तहसीलदार मुख्यालय रविकान्त द्विवेदी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः